Dera Sacha Sauda Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम इन दिनों 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया हुआ है। राम रहीम इन दिनों डेरा सच्चा सौदा में ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। सत्संग के दौरान उसने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा है कि टी-20 खेल और सांप पकड़ने वाले कैचर की शुरुआत उसने की है। इसके अलावा अपने ऑनलाइन सत्संग में राम रहीम कई दावे किए हैं।
T20 क्रिकेट मैंने किया शुरू- राम रहीम
जानकारी के मुताबिक, राम रहीम ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने 1990 में T20 क्रिकेट शुरू किया था। उन्होंने कहा कि, 'उस समय बड़े-बड़े खिलाड़ी क्रिकेट को लेकर कुछ नहीं समझते थे, और जब सिरसा में जलालआना साहिब का स्टेडियम बना, तो सभी ने उसे नकारा किया।' राम रहीम ने यह भी कहा कि 'क्या यही क्रिकेट है' और उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी खिलाड़ी खेलने नहीं आया।
राम रहीम ने दावा किया है कि उन्होंने सांप पकड़ने वाला एक कैचर भी बनाया था, जो अब पूरे देश में फैल चुका है। उन्होंने कहा जब सिरसा में मस्ताना धाम बनाया जा रहा था, वहां से कोबरा सांप निकलते थे। उस वक्त नौकर सांपों को जंगल में छोड़ते थे। राम रहीम का कहना है कि 1994 में उन्होंने सांप पकड़ने का एक तरीका विकसित किया था। जिसके माध्यम से लोग आज सांपों को बिना किसी नुकसान के पकड़ लेते हैं। इसका फायदा आज लोगों को मिल रहा है।
पुर्तगालियों ने मुझे चूल्हे पर खाना बनाना सिखाया- राम रहीम
राम रहीम ने यह भी कहा कि आजकल बाजरे की चर्चा की है। राम रहीम ने कहा कि उनके समय में कैसे पहले वे कच्चा खाना खाते थे और रात में धूप में पकाया हुआ खाना खाते थे। उन्होंने कहा कि पुर्तगालियों ने उन्हें चूल्हे पर खाना पकाना सिखाया था, और वे घर में चूल्हा लेकर आए थे। राम रहीम ने सत्संग में बताया कि मोटे अनाज और पुराने तरीके से तैयार अनाज को खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
राम रहीम ने यह भी कहा कि पहले भारतीय लोग गाजर, मूली, साग और पत्ते खाते थे, और उन्होंने यह भी उदाहरण दिया कि 'अगर हम पत्तों को लेकर संकोच करते हैं तो हमें हाथी से कुश्ती करनी चाहिए। उनका कहना हाथी घास और पत्ते भी खाता है और इन पत्तियों में आयरन और विटामिन होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
डिजिटल डकैती पर राम रहीम ने क्या बताया ?
सत्संग में राम रहीम ने कहा कि आजकल डिजिटल डकैती आ गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट का मतलब फोन में किसी को कैद कर लेना। वह जैसा कहते हैं, वैसा कर लेते हैं। फोन नहीं काट पाते। बस फंस गए। अरे, फोन काट कर परे करो। उसकी रिकॉर्डिंग करो और पुलिस के सज्जन को जाकर दो। मगर, आपके खुद के पसीने छूट जाते हैं। कहीं न कहीं, थोड़ा दिल काला भी होता है। डरता वही है जो गड़बड़ करता है।
सत्संग में श्रद्धालुओं से राम रहीम ने कहा कि सत्संग काफी लंबा चल सकता है। उन्होंने कहा कि अब स्टेमिना कम हो गया है। लोग शॉर्ट ज्यादा देखना पसंद करते हैं। पहले टेस्ट मैच था, अब टी-20 देख रहे हैं। कल हो सकता है टी-10 पर आ जाएं। कौन बैठकर टेस्ट मैच की टुक-टुक देखे। कई बार 4-4 घंटे बोला करता था। अब टाइम के हिसाब से शॉर्टकट कर लिया। थोड़े टाइम में ज्यादा बात बता दी।