Women's Day 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल स्थित अपने कार्यालय का प्रभार महिलाओं को सौंपा। कार ड्राइविंग से लेकर सीएम की सुरक्षा तक मुख्यमंत्री कार्यालय की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों ने संभाली।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है। इंस्पेक्टर इरशाद अली सीएम की कार ड्राइव कर रही हैं। कारकेड संचालन की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों के पास है। ओएसडी का दायित्व श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा, प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।
#WATCH | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल में अपने कार्यालय का प्रभार महिलाओं को सौंपा। pic.twitter.com/DjF4IaApGM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2025
सीएम मोहन यादव ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा, 8 मार्च महिलाओं के लिए विशेष दिन है। उनका सम्मान करते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
#अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा और काफिले की पूरी कमान आज नारी शक्ति के हाथों में है।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 8, 2025
सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री बिट्टू शर्मा के पास है, जबकि मुख्यमंत्रीजी का वाहन इंस्पेक्टर सुश्री इरशाद अली चला रही हैं। कारकेड… pic.twitter.com/XZkSog2ZLk
हारमनी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में होशंगाबाद रोड बावड़ियां कलां स्थित हारमनी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ (हर हेल्थ) का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ सांसद वीडी शर्मा, राज्य मंत्री कृष्णा गौर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।