Bajaj Patents Car Dashboard Design Is It For Next Gen Qute: देश के अंदर एक कार ऐसी भी है जिसकी कीमत सिर्फ 3.61 लाख रुपए है। इस कार का नाम बजाज क्यूट (Bajaj Qute) है। ये क्वाड्रिसाइकिल कैटेगरी की कार है। देश के अंदर इसका यूज कमर्शियली किया जा रहा है। ये भारत की पहली ऑटो टैक्सी भी है। कंपनी ने इसके डिजाइन को लेकर नया ट्रेडमार्क करया है। इसका नए डैशबोर्ड का डिजाइन सामने आया है। कंपनी ने इसका रजिस्ट्रेशन 13 दिसंबर 2024 को कराया था। बता दें कि इसकी कीमत मारुति ऑल्टो से भी कम है।
सेंट्रल डैशबोर्ड में किया बदलाव
भारतीय बाजार में ये कार 2019 में लॉन्च की गई था। वहीं, क्यूट को पहली बार 2012 में पेश किया गया था। पहली पीढ़ी की क्यूट अधिक व्यावहारिक केबिन कॉन्फिगरेशन के साथ बेहतर प्रदर्शन करती थी। पहली पीढ़ी की क्यूट में कुछ विषमताएं स्पष्ट हैं जैसे डैशबोर्ड पर केंद्र में लगा स्पीडोमीटर और गियर लीवर। यह सेटअप देखने में थोड़ा अजीब है और व्यावहारिक चुनौतियां भी खड़ी कर सकता है। साल 2024 के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में कुल 3-व्हीलर की बिक्री में इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर की हिस्सेदारी करीब 56% है।
ये भी पढ़ें... कंपनी 2 साल में 4 लाख चार्जिंग प्वॉइंट लगाएगी, देश की EV सेगमेंट में आएगी क्रांति
गियर लीवर को डैशबोर्ड से हटाया
नए डैशबोर्ड के डिजाइन की बात करें तो ऐसा प्रतीत होता है कि बजाज पहली पीढ़ी की क्यूट में देखी गई संभावित समस्याओं को ठीक करने के लिए काम कर रही है। स्पीडोमीटर कंसोल को स्टीयरिंग व्हील के पीछे शिफ्ट कर दिया गया है और गियर लीवर को डैशबोर्ड से हटा दिया गया है। एक और अपडेट सेंट्रली माउंटेड AC वेंट है। सेंट्रल कंसोल सेक्शन में कई रोटरी डायल देखे जा सकते हैं। स्टोरेज स्पेस लिड्स के आकार में भी बदलाव किया गया है। नेक्स्ट-जेन क्यूट में रिफ्रेश्ड बंपर डिजाइन और लाइटिंग सेटअप भी देखने को मिल सकता है। ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए ज्यादा आकर्षक डिजाइन भी दिया जा सकता है। यह देखना बाकी है कि क्या क्यूट मौजूदा प्लेटफॉर्म के साथ जारी रहेगी या नए या रिवाइज्ड वर्जन का उपयोग करेगी।
ये भी पढ़ें... इस साल लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUV, इसमें मारुति का भी एक मॉडल; EV भी शामिल
कार की टॉप स्पीड 70Kmph
बजाज क्यूट में 217cc, MPI पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। LPG और CNG दोनों के साथ बाय-फ्यूल ऑप्शन उपलब्ध हैं। LPG पर चलने पर अधिकतम पावर आउटपुट 12.44 PS है। CNG मोड में पावर आउटपुट 11 PS है। यह मानते हुए कि अगली पीढ़ी की क्यूट लॉन्च की जाती है, यह 3-व्हीलर के समान माइलेज देना जारी रखेगी। यह एक क्वाड्रिसाइकिल है, इसलिए इसकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा पर सीमित होने की संभावना है।
(मंजू कुमारी)