Vikrant Massey Son: अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर पिछले साल फरवरी में माता-पिता बने थे। 7 फरवरी को उन्होंने बेटे वरदान का जिंदगी में स्वागत किया था। वहीं वरदान अब एक साल के हो गए हैं। बेटे के पहले बर्थडे पर कपल ने वरदान की झलक फैंस को दिखाई है। विक्रांत और शीतल ने अपने लाडले बेटे वरदान के एक साल के होने पर पहली बार उनका फेस रिवील कर दिया है।
विक्रांत मैसी इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ में समय बिता रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी शीतल को टैग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पहली बार उन्होंने अपने बेटे वरदान का चेहरा दिखाया है। ये तस्वीरें उनके बेटे के पहले जन्मदिन की पार्टी में ली गई थीं, जिसे अभिनेता ने 7 फरवरी को मनाया था। तस्वीरों में विक्रांत ब्राउन कलर के कोट के साथ बेज रंग की पैंट्स और सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी गोल्डन-वाइट आउटफिट में नजर आईं।
ये भी पढ़ें- Bollywood: विक्रांत मैसी ने एक्टिंग को क्यों कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे क्या वजह है? जानिए
बेटे वरदान को पापा विक्रांत के साथ मैचिंग वाइट शर्ट-ब्राउन पैंट आउटफिट में देखा जा सकता है। लिटिल वरदान का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आया है। तस्वीर में विक्रांत अपने लिटिल वर्जन को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। साथ ही मॉम शीतल ठाकुर अपने पति व बेटे के साथ खूबसूरत पोज दे रही हैं। कपल ने बटे के बर्थडे की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में हार्ट इमोजी के साख लिखा- हमारे प्यारे वरदान को हैल्ले कहिए।
ये भी पढ़ें- Vikrant Massey Net Worth: विक्रांत मैसी एक्टिंग छोड़कर कहां होंगे सेटल, कितनी है कुल नेट वर्थ? जानिए
फैंस इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर वरदान और कपल की तरीफें कर रहे हैं। किसी ने कहा कि 'वरदान बिल्कुल अपने पापा विक्रांत की कॉपी हैं', तो किसी ने उन्हें 'क्यूट बेबी' कहा।
इससे पहले 7 फरवरी को विक्रांत ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जो बेटे के बर्थडे से ही थी। उन्होंने कैप्शन में पत्नी की तारीफ में लिखा- 'कितनी खूबसूरत यात्रा रही तुम्हारे साथ शातील। हमारी पैरेंटिंग को 1 साल हुआ। वरदान इससे बेहतर मां की अपेक्षा नहीं कर सकता था।'
बता दें, विक्रांत और शीतल ने 2022 में शादी की थी। साल 2024 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। बेटे का वेलकम करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी थी।