Logo
Aaj Ka Mausam:फरवरी के पहले हफ्ते में भी देश में ठंड से राहत नहीं मिली है। हालांकि,  अलग- अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ठंड और कोहरा अपने चरम पर है। जानें मौसम अपडेट।

Aaj Ka Mausam: फरवरी के पहले हफ्ते में देश के अलग- अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ठंड और कोहरा अपने चरम पर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। सोमवार (3 फरवरी) को आठ राज्यों में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप अभी जारी रहेगा, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट होगी। राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। हिमाचल में  वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो चुका है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों का मौसम अपडेट। 

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग, गुरेज, पहलगाम में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में सर्दी का सितम जारी है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, गुरेज, पहलगाम, कुलगाम और पुलवामा में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। सोमवार को भी बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। IMD ने राज्य के कई हिस्सों में बर्फबारी की संभावना जताई है। जम्मू क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जबकि लद्दाख में भीषण ठंड पड़ रही है। अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ
हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) के कारण मंगलवार से तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। राज्य में आंधी और ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी भी जारी की गई है। मनाली, शिमला, कुफरी और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी हो रही है। न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। IMD ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पर्यटन पर इसका असर दिख रहा है, हालांकि बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। देहरादून, मसूरी, नैनीताल और चमोली जैसे इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में ताजा बर्फबारी हुई है। IMD ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंड का असर जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश: 12 फरवरी को बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम ठंडा बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 6 फरवरी से दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद 12 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर (भोपाल), इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर दिख सकता है, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी।

राजस्थान: हल्की बारिश की संभावना
राजस्थान में सोमवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर, बीकानेर संभाग के 13 जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 5 फरवरी से राज्य में उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होगी। इससे प्रदेश में सर्दी का असर दोबारा बढ़ सकता है। पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम का असर दिखेगा, लेकिन वहां ठंड उतनी प्रभावी नहीं होगी।जयपुर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।  शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। IMD ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश: शीतलहर का प्रकोप, घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। IMD ने पूर्वी यूपी में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। पश्चिमी यूपी में भी सर्दी का असर बढ़ रहा है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना है।

बिहार: ठंड के साथ कोहरे की मार
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। IMD ने अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे और ठंड की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी है। ट्रेन और हवाई सेवाएं कोहरे के कारण प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा: 14 जिलों में बारिश की संभावना
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें (भिवानी), जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। राज्य में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे 15 फरवरी तक ठंडक बनी रहेगी।गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और करनाल में ठंडी हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। घने कोहरे के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। IMD ने अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

पंजाब: घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी
पंजाब में भी घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में विजिबिलिटी कम रहेगी। सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे पंजाब में भी मौसम में बदलाव होगा।अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे परिवहन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। IMD ने राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रहने की भविष्यवाणी की है।

छत्तीसगढ़: हल्की बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में ठंड का असर बढ़ रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

पूर्वोत्तर भारत: बारिश और ठंड का मिला-जुला असर
असम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुवाहाटी, शिलांग और अगरतला में हल्की बारिश हो सकती है। ठंड का असर भी बना रहेगा। IMD ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे सर्दी में इजाफा हो सकता है।

दक्षिण भारत: कहीं ठंड तो कहीं बारिश
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में मौसम ठंडा बना रहेगा। वहीं, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

jindal steel jindal logo
5379487