Logo
Allah Ghazanfar replacement: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के लिए चोटिल मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर का रिप्लेसमेंट मिल गया है। मुंबई ने जिस गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है, उसके नाम वनडे में सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

Allah Ghazanfar replacement: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के लिए मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर का रिप्लेसमेंट मिल गया। अल्लाह के स्थान पर मुंबई ने अफगानिस्तान के ही ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को टीम में शामिल किया है। मुजीब को मुंबई ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। मुजीब उर रहमान ने अबतक 19 आईपीएल मैच खेले हैं और इसमें 19 विकेट उनके नाम हैं। 

बता दें कि 18 साल के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर, जिसने अफगानिस्तान 1 टेस्ट और 11 वनडे खेले हैं को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के लिए 4.80 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, वो चोट के कारण 4 महीने क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। गजनफर को पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे पर चोट लगी थी। 

23 साल के मुजीब उर रहमान कहने को तो ऑफ स्पिनर हैं लेकिन वो भी लेग ब्रेक और गुगली भी फेंक लेते हैं। वो पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने अबतक 256 टी20 में 275 विकेट हासिल किए हैं। इतना ही नहीं, मुजीब के नाम वनडे में सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 साल 325 दिन की उम्र में पांच विकेट लेने का कारनामा किया था। 

5379487