संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 29वां भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 26 - 27 मार्च तक किया जा रहा है। महोत्सव में शहर की कत्थक नृत्यांगना आशना दिल्लीवार ने लखनऊ घराना आधारित कत्थक नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी। इस दौरान आशना ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भोरमदेव महोत्सव में कवर्धा की आशना दिल्लीवार ने अपनी मनमोहक कत्थक प्रस्तुति से खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने शिव परण, शिव स्तुति, तराना, तत्कार जैसे शानदार प्रस्तुति दी. @KabirdhamDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/XBkKAKwwU0
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 27, 2025
भोरमदेव शिव मंदिर प्रांगण में विविध सांस्कृतिक और लोक मनोरंजक प्रस्तुति की गई। इसी बीच आशना ने शिव परण, शिव स्तुति, तराना, तत्कार और दक्ष यज्ञ का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्शकों ने आशना के प्रस्तुति के बीच खूब तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आशना, कत्थक गुरु अंजनी ठाकुर और तरुण शर्मा की शिष्या है।
इसे भी पढ़ें...बीमारी का घर बना जलाशय : तालाबों में आ रहा नाली का पानी
आशना अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी दे चुकी है प्रस्तुति
आशना ने इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से विद की शिक्षा ग्रहण की है। उल्लेखनीय है कि, इसके पूर्व भी आशना ने विभिन्न शासकीय और प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर कथक की मनमोहक प्रस्तुतिया दे चुकी है।उन्होंने जिला प्रशासन को यहाँ अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद् किया। साथ ही आगे भी देश की कला संस्कृति को संरक्षित करने के लिए लगातार मेहनत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।