Logo
कुरुद विधायक अजय चंद्राकर सिलघट, सिलौटी, गातापार और बगदेही गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताने की बात कही।

यशवंत गंजीर- कुरुद। छत्तीसगढ़ के कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने सिलघट, सिलौटी, गातापार और बगदेही गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताने की बात कही।

विधायक श्री चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, आगामी 20 फरवरी को होने वाले पंचायत चुनाव में काम करने वाले कार्यकर्ता को विजय बनाएं। साय सरकार ने 13 महीने में ग्रामीणों के लिए बहुत काम किया है। मोदी के एक-एक गारंटी को पूरा किया है। सबसे पहले गरीबों को 18 लाख पीएम आवास दिया है। किसानों से 3100 रुपये में धान की खरीद की है। उन्हें दो साल का पुराना बोनस दिया है। कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल 800 रुपये एकमुश्त भुगतान किया है। भूमिहीन कृषक मजदूरों के खाते में 10 हजार रुपये भेजा है। वहीं माता बहनों को महतारी वंदन के तहत 12 महीने में 12 किस्त दिया है। 

people attending the meeting
बैठक आये हुए लोग  

गांव के विकास में कांग्रेस ने नहीं किया कोई योगदान

उन्होंने आगे कहा कि, भूपेश सरकार में पंचायतों का विकास कार्य ठप पड़ गया था। नरवा, गरवा, घुरवा की आड़ में गोबर खरीदी, शेष लगाकर शराब बिक्री कर जनता की पैसों का बंदरबाट कर रखा था। रीपा योजना में जो भ्रष्टाचार किया है, लेकिन अब उसकी परतें खुलेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, कॉलेज , आईटीआई, के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितने भी कार्य दिखते है सब भाजपा की ही देन है इसमें कांग्रेस का एक ईंट लगाने तक का सहयोग नही है। महिलाओ के आत्मनिर्भरता व सामाजिक सुरक्षा में भी उनका कोई योगदान नही है। ऐसे में  कांग्रेस को वोट मांगने तक का हक नही है। आप इन सब बातों को गांव में मतदाताओं को बताएं व भाजपा प्रत्याशी को मजबूत बनाये। 

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जीतेंगे, तभी होगा विकास 

श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि, भाजपा सरकार बनने के बाद फिर से हर गांव में विकास कार्य शुरू हुए हैं। वहीं एक भी घर मोदी की गारंटी से नहीं छूटे है। सभी को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिला है। जिन उम्मीदों से आपने भाजपा को जिताया है, उन उम्मीदों पर साय सरकार खरा उतरी है। इन कामों को गर्व से ग्रामीणों को बताना है। विधायक अजय चंद्राकर ने आश्वस्त किया कि, पंचायतों में नये जन प्रतिनिधि बनाने के बाद काम तेज गति से होगा। भाजपा के एक एक अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में काम करना है। यह चुनाव केवल विकास के लिए है, और भाजपा के  अधिकृत प्रत्याशी जीतेंगे, तभी विकास होगा।

ये वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद 

इस अवसर पर भाजपा जनप्रतिनिधियों में भीम देव साहू, दुलार सिन्हा, सविता चोवाराम गंजीर, खिलेश्वरी कामता निषाद, तारा रामचंद्र राव, गीतेश्वरी हेमंत साहू, गिरधर मार्कण्डेय, नारद साहू, यशवंत शुक्ला, लेखु सिन्हा, अजय साहू, दानीराम, दिलीप साहू, यीशु साहू के अलावा सिलौटी, सेमरा, खपरी, जोरातराई के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

5379487