Logo
राजधानी रायपुर में देह व्यापार संचालित करने वालों पर एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने विदेशी लड़कियों की दलाली करने वाले 17 दलालों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के VIP रोड में एक विदेशी युवती ने नशे की हालत में स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। जिसमें से एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई है। इस घटना के बाद देह व्यापार संचालित करने वालों पर एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने विदेशी लड़कियों की दलाली करने वाले 17 दलालों को गिरफ्तार किया है। जिनमें महिला दलाल भी शामिल हैं। 

ये आरोपी अलग-अलग राज्यों से विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए रायपुर बुलाते थे। जहां लोकेंटो ऐप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें और रेट भेजकर धंधे का संचालन करते थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड जुगल कुमार राय को 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, विदेशी सहित अलग - अलग राज्यों से युवतियों को रायपुर बुलाकर अपने नेटवर्क के माध्यम से उसके द्वारा देह व्यापार कराया जाता था।  

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

01. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।

02. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर।

03. बृजेश साहा पिता विधान साहा उम्र 35 साल निवासी अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 

04. मोह. साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 

05. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 

06. शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

07. अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

08. रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर।

09. शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

10. दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।

11. जुगल कुमार राय पिता सशान्त चंद्र राय उम्र 39 साल पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।

12. मयंक हरपाल पिता स्व. उमेश हरपाल उम्र 27 साल निवासी दंतेश्वरी मंदिर गोलबाजार स्टेट बैंक के पास थाना कोतवाली जिला जगदलपुर (छ.ग.)। हाल पता - जगरनाथ एनक्लेव सांई मंदिर के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

13. मोह. शबीर पिता कुदरतउल्ला खान उर्फ विक्की बादशाह उम्र 39 साल निवासी प्रगति विहार गुडलक फैक्ट्री के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर। 

14. मनोरंजन बारिक पिता मरली धर उम्र 32 साल निवासी ग्राम भरवाबसपुर थाना बसना जिला महासमंुद। हाल पता - सेक्टर 01 कौशल्या अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 302 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर। 

15. ऋषभ शर्मा पिता कमलेश शर्मा उम्र 24 साकिन गोल्डन स्काई आई ब्लॉक 601,विशाल नगर तेलीबांधा।

16. देह व्यापार में संलिप्त 02 महिला दलाल।

5379487