Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से दो दिन पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 55 सीटें मिलेंगी और अगर महिलाएं जोर लगा दें तो 60 से ज्यादा सीटें आ सकती हैं।
दरअसल, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे अनुमान के हिसाब से आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं। अगर महिलाएं जोर लगा दें और सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी AAP को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा सीट भी आ सकती हैं।
आप मुखिया केजरीवाल ने कि भाजपा दावा कर रही थी कि आम आदमी पार्टी की तीन सीटें फंस गई हैं। जिनमें नई दिल्ली विधानसभा सीट , जंगपुरा विधानसभा सीट, कालकाजी विधानसभा सीट शामिल है। ध्यान रहे, APP इन सीटों पर ऐतिहासिक अंतर से जीतने जा रही है।
मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं लेकिन अगर महिलाएं ज़ोर लगा दें - सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें - तो 60 से ज़्यादा भी आ सकती हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 3, 2025
बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव मैदान में हैं। केजरीवाल का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संजय दीक्षित से होगा। इसके अलावा मनीष सिसोदिया का मुकाबला बीजेपी के सरदार तरविंदर सिंह मरवाह और कांग्रेस के फरहद सूरी से होगी। वहीं आतिशी का मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से होगा।
ये भी पढ़ें- jammu-kashmir: कुलगाम में आतंकी हमला, पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी और रिश्तेदार घायल