Delhi Women Naxalite: दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। वह घरेलू सहायक बनकर अपनी पहचान छिपाकर रह रही थी, जब लोगों को उसके बारे में पता चला, तो उसके होश उड़ गए। महिला पीतमपुरा स्थित महाराणा प्रताप एन्क्लेव में नौकरानी का काम करती थी। चलिए बताते हैं पुलिस को महिला के बारे में कैसे पता चला।
4 मार्च को पुलिस को लगी खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को कल यानी 4 मार्च को इनपुट मिली की नक्सली महिला पहचान छिपाकर महाराणा प्रताप एन्क्लेव में नौकरी कर रही है। पुलिस ने अपने सूत्र पर भरोसा किया और आज इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने संदिग्ध महिला से पूछताछ की तो पहले तो महिला ने घुमा-फिराकर जवाब देना चाहा, लेकिन पुलिस के सख्ती से पूछने पर उसने कबूल कर लिया और सारी सच्चाई बता दी।
कई घातक हथियार चलाना जानती है महिला
महिला का उम्र 23 साल बताया जा रहा है, जो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुंदा बुरु गांव की रहने वाली है। कल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इसकी भनक लगी कि सीपीआई (माओवादी) संगठन की एक सक्रिय महिला सक्रिय सदस्य पीतमपुरा इलाके में पहचान छुपाकर रह रही है। महिला को कई घातक हथियार चलाना भी आता है। महिला ने खुद कबूल किया है कि 5 साल तक उसने हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया। नक्सली महिला को एसएलआर, इंसास, हैंड ग्रेनेड, एलएमजी और .303 राइफल जैसे घातक हथियार चलाने आता है।
कई बार महिला का पुलिस के साथ हो चुकी है मुठभेड़
उसने यह भी कबूला है कि गश्त के दौरान वह आमतौर पर इंसास राइफल अपने साथ लेकर घूमती थी। वह कई मुठभेड़ में शामिल रह चुकी है। साल 2018 में कोल्हान जंगल में नक्सली और झारखंड पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ था, जिसमें महिला शामिल थी। इसके बाद 2019 में फिर झारखंड पुलिस पोराहाट जंगल में उसका टकराव हुआ था। इसके अलावा सोनुआ में साल 2020 में भी उसका पुलिस के साथ भिड़ंत हुआ था।
ये भी पढ़ें:- बजट से पहले झुग्गीवासियों से मिलेंगी सीएम रेखा गुप्ता: महिलाओं को 2,500 देने पर भी दिया जवाब, जानें क्या कहा