Delhi Politics: भारत की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने वापसी की। हालांकि दिल्ली में कई दिनों तक सीएम और मंत्रियों के नाम की घोषणा नहीं हुई। घोषणा होने के बाद मंत्री और मुख्यमंत्री पद के दावेदार खुद ही सरप्राइज थे। आज रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं। उनके साथ ही 6 कैबिनेट मिनिस्टर भी शपथ लेने वाले हैं। इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा , आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह नेगी (इंद्रराज), कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ लेने वाले पंकज सिंह के लिए ये तीन दिन काफी दुख भरे रहे। हालांकि कल मंत्री पद मिलने के बाद उनके घर से दुख के बादल थोड़े कम हुए।
पंकज सिंह की मां का परसों हुआ देहांत
बता दें कि बीते कुछ दिनों से पंकज सिंह की किस्मत ने गजब हिचकोले खाए। पांच फरवरी को दिल्ली की विकासपुरी सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. पंकज कुमार सिंह ने चुनाव लड़ा और 8 फरवरी को उन्हें जीत मिली। इसके बाद उनके घर में खुशियों की लहर थी लेकिन 10 दिन बाद उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। 18 फरवरी को उनकी मां का देहांत हुआ और 19 फरवरी को मां का अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच 19 फरवरी की रात कुछ ऐसा हुआ, जिसका उन्हें भी भरोसा नहीं था। उन्हें और उनके परिवार को इसकी भनक तक नहीं थी। भाजपा ने उन्हें कैबिनेट में मंत्री पद की जगह दी और इस तरह उन्हें रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार में मंत्री पद मिल गया।
ये भी पढ़ें: थोड़ी देर में शपथ लेंगी सीएम रेखा गुप्ता, मोहन सिंह बने डिप्टी स्पीकर, कहा- मेरे पास 25 साल का अनुभव
क्या बोले डॉ. पंकज कुमार सिंह
इस मामले को लेकर पंकज कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मुझे आज मंत्री पद मिलने की खुशी है लेकिन मां के जाने का दुख भी है। मुझे यकीन है मेरी मां मुझे जरूर देख रही होंगी। हम टीम मोदी के तौर पर काम करेंगे, दिल्ली में बहुत सारे काम होने हैं और उन्हें पूरा किया जाएगा।'
Delhi: Newly elected BJP MLA from Vikaspuri, Pankaj Kumar Singh says, "Regarding the development work in Delhi, I would say that you should look at our 90-day roadmap plan, and I assure you that we will make Vikas Puri a developed area..." pic.twitter.com/Qo3GzQEfML
— IANS (@ians_india) February 19, 2025
वहीं मंत्री पद का नाम घोषित होने से पहले उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था कि 'दिल्ली में विकास कामों के लिए 90 दिनों का रोडमैप तैयार किया जा चुका है और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि हम विकासपुरी को एक विकसित क्षेत्र बनाएंगे।'
ये भी पढ़ें: भाजपा ने जिन 6 नेताओं को सौंपा मंत्री पद, किसके पास कितनी संपत्ति, जानें सबसे अमीर कौन?